इटावा औरैया, मार्च 23 -- मेवाती टोला और उर्दू मोहल्ला से होकर गुजरने वाले शहर के मुख्य नाला के चोक होने से जनजीवन अस्त-व्यस्त है। ईद के त्यौहार पर पूरे मोहल्ले में 4से 5 फिट पानी भरने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा था। ईद के दिन नमाज में खलल पैदा होने से मोहल्ले के लोगों में आक्रोश है। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के वरिष्ठ नेता कामरेड मुकुट सिंह ने सोमवार को प्रभावित क्षेत्र में जनसम्पर्क कर लोगों की आप बीती सुनी। उन्होंने स्थानीय लोगों के साथ डीएम, अध्यक्ष व ईओ नगर पालिका को ज्ञापन देकर जलभराव से स्थायी तौर पर निजात दिलाने के लिए नालों की सफाई, अरविंद पुल के नीचे सकरे जल निकास को चौड़ा कराने, नियमित सफाई कराने, कूडा करकट व अन्य वेस्ट सामिग्री को नाला में न डालने के लिए कानूनी एवं जनजागरण जैसे प्रभावी कदम उठाने आदि की मांग की है। ...