मेवाती गायक असलम पर गाने में अवैध हथियारों का महिमामंडन करने का आरोप, गिरफ्तार
नूंह, अप्रैल 18 -- नूंह में साइबर अपराध थाना पुलिस ने गाने में अवैध हथियारों का महिमामंडन करने और सोशल मीडिया पर गैर-कानूनी सामग्री प्रसारित करने के आरोप में मेवाती गायक असलम को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, यूट्यूब चैनल 'असलम सिंगर ज़मींदार टॉपिक' पर प्रसारित एक गाने में अवैध गतिविधियों को बढ़ावा देने और अवैध हथियारों का महिमा मंडनकिया गया था। शिकायत में बताया गया था कि गाने में अवैध हथियारों के महिमामंडन के अलावा रंगदारी की मांग और गोलीबारी जैसी आपराधिक घटनाओं का जिक्र है। इससे समाज में भय और असुरक्षा का माहौल बन सकता है और युवाओं पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। जिला पुलिस प्रवक्ता ने इस बारे में बताया कि आरोपी गायकअसलम को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी से गहन पूछताछ की जा रही...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.