फरीदाबाद, अप्रैल 12 -- नूंह,केशव भारद्वाज। साइबर अपराध थाना पुलिस ने अपने गाने में हथियारों का महिमामंडन कर उसे सोशल मीडिया पर प्रसारित करने के आरोप में मेवाती गायक असलम के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सोशल मीडिया सैल में तैनात पुलिस कर्मचारी द्वारा दी गई शिकायत में बताया गया कि संबंधित गाने में अवैध हथियार रखने का महिमामंडन किया गया है। धमकी भरे अंदाज में रंगदारी की मांग और विभिन्न स्थानों पर गोलीबारी जैसी आपराधिक घटनाओं का उल्लेख किया गया है। जो इस प्रकार की सामग्री समाज में भय और असुरक्षा का माहौल पैदा करती है और युवाओं पर नकारात्मक प्रभाव डालती है। मामले का पता चलने पर साइबर अपराध थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस प्रवक्ता के अनुसार जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी की जाएगी। इसके अलावा...