फरीदाबाद, मई 21 -- अभिषेक शर्मा, फरीदाबाद। सेक्टर-45 स्थित शहरी स्वास्थ्य केंद्र मेवला महाराजपुर में जल्द ही पूर्ण घुटना प्रत्यारोपण (नी रिप्लेसमेंट) की सुविधा शुरू होने जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र प्रबंधन द्वारा इसकी तैयारियां अंतिम चरण में हैं। केंद्र की एसएमओ डॉ. आकांक्षा तंवर ने दावा किया है कि यह देश का पहला सरकारी शहरी स्वास्थ्य केंद्र होगा, जहां घुटना प्रत्यारोपण जैसी उन्नत सुविधा शुरू होगी। यह भी पढ़ें- पलवल और नूंह के नागरिक अस्पतालों में शुरू होगी एमआरआई जांच सुविधाघुटना प्रत्यारोपण की सुविधा बता दें कि फरीदाबाद में अब तक केवल बीके अस्पताल में ही सरकारी स्तर पर घुटना प्रत्यारोपण की सुविधा उपलब्ध थी, लेकिन अब मेवला महाराजपुर शहरी स्वास्थ्य केंद्र भी इस सूची में शामिल होने जा रहा है। इससे आसपास के हजारों मरीजों को राहत मिलने की उम...