बदायूं, मई 16 -- मेले में बच्चों के झगड़े में बीच-बचाव करने के बाद युवक पर हमला करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि गाली-गलौज कर लाठी-डंडों से मारपीट की गई और जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामला इस्लामनगर थाना क्षेत्र के गांव भुसाया का है। यहां के रहने वाले सुमित पुत्र धर्मेंद्र सिंह ने थाना पुलिस को तहरीर देकर गांव के अमन पुत्र करन सिंह, हिमांशु पुत्र शेर सिंह और विपिन पुत्र करन सिंह पर मारपीट के आरोप लगाए हैं। तहरीर में कहा गया कि 3 मई की रात वह मितरौली गांव के मेले में गया था। यह भी पढ़ें- भंडारे से लौट रहे युवकों से मारपीट मेले में बच्चों के झूले को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हो रहा था, जिसमें उसने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया।आरोप है कि इसी बात से नाराज होकर तीनों आरोपी उस...