बरेली, मार्च 29 -- सिकलापुर मेले से लापता हुई गंगापुर की चार नाबालिग लड़कियों को बारादरी पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए करीब पांच घंटे में सकुशल बरामद कर लिया। जांच में सामने आया कि बच्चियों को मोहल्ले का ही एक व्यक्ति, जो दो बच्चियों का पिता है, अपने साथ रिश्तेदारी में छोड़ आया था। सूचना मिलते ही पुलिस ने रात में ही मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी थी। थाना बारादरी क्षेत्र के गंगापुर में रहने वाली नेहा पत्नी राहुल ने शनिवार रात करीब 11:25 बजे पुलिस को सूचना दी कि उनकी दो बेटियां 10 वर्षीय रिद्धिमा और 7 वर्षीय महिमा सिकलापुर में मेला देखने गई थीं। उनके साथ मोहल्ले के विजय कुमार की बेटियां, 10 वर्षीय नायरा और 8 वर्षीय पलक भी थीं, जो वापस नहीं पहुंचीं हैं। सूचना मिलते ही थाना बारादरी पुलिस ने तत्काल मुकदमा पंजीकृत कर लड़कियों की तलाश शुरू कर दी।...