हाथरस, जून 17 -- हाथरस। आगामी शहर के प्राचीन किला पर विराजमान मंदिर श्री दाऊजी महाराज पर लगने वाले एतिहासिक मेला श्रीदाऊजी महाराज को लेकर पुलिस-प्रशासन ने तैयारी शुरु कर दी हैं। नगर पालिका परिषद द्वारा मेला श्रीदाऊजी महाराज को लेकर भी तैयारी में जुट गया है। इसके लिए नगर पालिका परिषद द्वारा मंदिर श्रीदाऊजी महाराज को जाने वाले मार्ग की सड़कों की मरम्मत कराई जाएगी। जिससे की मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। शहर के प्राचीन किला पर विराजमान मंदिर श्रीदाऊजी महाराज पर हर साल भादौं के महीने में लक्खी मेला आयोजित होता है। 20 दिन तक चलने वाले इस एतिहासिक मेले में हाथरस सहित आस-पास के जिलों से लाखों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। यह भी पढ़ें- मेले से पहले दाऊजी जी महाराज मंदिर को जाने वाली सड़कों की ...