आगरा, अप्रैल 16 -- जगदीशपुरा क्षेत्र में बाबा साहब आंबेडकर का मेला देखने आए युवक की मोटर साइकिल चोरी हो गई। पीड़ित ने अपने दोस्तों के साथ उसे इधर-उधर तलाशा। एक युवक उसकी बाइक ले जाता हुआ नजर आया। उसे दबोच लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पीड़ित गौतम वरुण निवासी हनुमान नगर की शिकायत पर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की है। गौतम वरुण ने पुलिस को बताया कि वह 15 अप्रैल की रात उन्होंने अपनी बाइक सोनी मार्केट के पास खड़ी कर दी थी। कुछ देर बाद जब वह लौटे तो उनकी बाइक वहां से गायब मिली। तलाश के दौरान सोनी मार्केट के पास एक युवक उनकी बाइक चलाते हुए नजर आया। उन्होंने उसे दबोच लिया। पकड़े गए युवक ने अपना नाम रोहित प्रताप सिंह निवासी शिव नगर, प्रभु टॉकीज के पीछे बताया। पूछताछ के बाद पीड़ित ने आरोपी को बाइक समेत थाना जगदीशपुरा पुलिस क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.