बाराबंकी, फरवरी 17 -- रामनगर। तीर्थ स्थल लोधेश्वर महादेवा से अब सभी दुकानदार दुकानें लेकर चले गए। जिससे पूरा मेला क्षेत्र सूना दिख रहा है। दो दिनों पहले ही यह स्थल व आस पास की सड़के बम बम भोले की गूंज से गुंजायमान थी जहां अब सन्नाटा फैला है। केवल सफाई कार्य सफाई कर्मियों द्वारा जारी है। मंदिर के आस पास ही स्थाई दुकानदार मेले में बचे हैं। अफसरों की बेहतर कार्यशैली से मेले में किसी प्रकार की कोई घटना नहीं हुई। परिसर की खाली जगह यह गवाही दे रही है कि जल्दी ही यहां कोई बड़ा आयोजन हुआ था। सफाई कर्मी परिसर की सफाई में जुटे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...