नैनीताल, जून 9 -- नैनीताल, संवाददाता। नगर पालिका नैनीताल के सभागार में मंगलवार को प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत स्ट्रीट वेंडर्स के लिए लोक कल्याण मेले का आयोजन किया गया। जिसमें वेंडर्स को विभिन्न लाभों और वित्तीय सशक्तिकरण से संबंधित जानकारी दी गई।कार्यक्रम में ऐसे वेंडर्स, जिन्होंने योजना के प्रथम चरण का ऋण चुका दिया है, उन्हें द्वितीय चरण का ऋण लेने के लिए प्रेरित किया गया। वहीं, द्वितीय चरण का ऋण पूर्ण करने वाले वेंडर्स को तृतीय चरण के ऋण का लाभ उठाने के लिए जागरूक किया गया। इसके अलावा द्वितीय चरण का ऋण चुका चुके वेंडर्स को क्रेडिट कार्ड सुविधा से जोड़ने के लिए भी प्रेरित किया गया। यह भी पढ़ें- स्ट्रीट वैंडरों को दी केंद्र,राज्य सरकार की योजना की जानकारी मेले में सभी स्ट्रीट वेंडर्स को डिजिटल भुगतान और ऑनलाइन लेनदेन अपनाने के फायदे...