प्रयागराज, दिसम्बर 13 -- माघ मेला 2026 में श्रद्धालुओं को बेहतर और त्वरित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज की सेंट जॉन एंबुलेंस ब्रिगेड के 47 सदस्यों को विशेष प्रशिक्षण दिया गया। यह वार्षिक प्रशिक्षण शिविर सात से 11 दिसंबर 2025 तक एर्नाकुलम (केरल) में आयोजित किया गया। पांच दिवसीय शिविर में प्राथमिक चिकित्सा, सीपीआर, स्ट्रेचर ड्रिल, आकस्मिक दुर्घटनाओं में घायलों को सुरक्षित अस्पताल पहुंचाने, स्वास्थ्य व जीवन रक्षा से जुड़े व्यावहारिक प्रशिक्षण दिए गए। प्रशिक्षण का नेतृत्व डिविजनल कमांडर (मेडिकल) डॉ. आशीष अग्रवाल और डिविजनल कमांडर (प्रशासन) दिनेश कुमार ने किया। शिविर में पूर्व अधिकारियों और अतिथि वक्ताओं ने आपात स्थितियों में अनुशासन, समन्वय और सेवा भावना पर जोर दिया। प्रशिक्षण का समापन 12 दिसंबर को एर्...