मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 6 -- मां दुर्गा मंदिर सिमर्थी में एक दिवसीय मेले में श्रदालुओं का जनसैलाब उमड पडा। इस दौरान श्रद्धालुओं ने माता के मंदिर पर प्रसाद चढाकर मन्नत मांगी। क्षेत्र के गांव सिमर्थी में सोमवार को मां दुर्गा मंदिर में एक दिवसीय मेले का आयोजन किया गया, जिसमें सिमर्थी, खिदंडिया, कासमपुर, छपरा, छपार, तेजलहेडा, बसेडा आदि गांवों के श्रद्धालुओं ने प्रतिभाग किया। श्रद्धालुओं ने मां के मंदिर में प्रसाद चढाकर माथा टेका। मान्यता है कि माता के चरणों में हलवा पुरी का प्रसाद चढाने से मनोकामना पूर्ण होती है। ग्राम प्रधान मनीष चौधरी ने बताया कि मां दुर्गा मंदिर में पिछले 62 वर्षो से निरंतर हर छ माह में चतुर्दशी को एक दिवसीय मेले का आयोजन होता है। जिसमें आसपास के आधा दर्जन से अधिक गांवों के श्रद्धालु मंदिर में आते है। इस अवसर पर कश्मीरा सिंह,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.