बागेश्वर, फरवरी 9 -- कपकोट। कपकोट पुलिस ने मेले में गाली-गलौज करने वाले के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की है। रविवार को शामा क्षेत्र में आयोजित कुथईयाताल लीती मेले में ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। वह मेले में आए दुकानदारों के साथ गाली-गलौज और लड़ाई-झगड़ा कर रहा था। मेले की शांति व्यवस्था प्रभावित होते देख पुलिस टीम ने उसे समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह उग्र होकर फसाद पर उतारू रहा। सार्वजनिक शांति भंग करने और उग्र व्यवहार के कारण आरोपी चंदन संह पुत्र दरबान संह निवासी ग्राम लीती को पुलिस ने गिरफ्तार कर सोमवार को न्यायालय में पेश किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.