सासाराम, मार्च 21 -- संझौली, एक संवाददाता। प्रखंड के सीमावर्ती क्षेत्र में लगने वाले मेले से शनिवार को पुलिस ने शराब बेच रहे एक युवक को गिरफ्तार की है। थानाध्यक्ष पूनम कुमारी ने बतायी कि मेले में गश्त के दौरान पुलिस को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति अवैध रूप से शराब बेच रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर छापेमारी की। बताया कि छापेमारी के दौरान शराब बेचते हुए युवक को रंगे हाथ पकड़ा गया। तलाशी लेने पर उसके पास से कुल 2 लीटर 520 एमएल अंग्रेजी शराब बरामद की गई। बरामद शराब को जब्त किया गया है। गिरफ्तार युवक की पहचान बिक्रमगंज थाना क्षेत्र के इशरा गांव निवासी हरेंद्र सिंह के रूप में हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.