उरई, फरवरी 17 -- उरई। उच्च प्राथमिक विद्यालय मडोरा बीआरसी में हुंडई मोटर इंडिया फाउंडेशन के सहयोग तथा अगस्त्य इंटरनेशनल फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में विज्ञान मेले का सफल एवं भव्य आयोजन किया गया। मेले में परिषदीय स्कूल के छात्रों ने विज्ञान के बनाए एक से एक बढ़कर मॉडलों का प्रदर्शन किया। जिसकी उपस्थित सभी लोगों ने सराहना करते हुए उत्साहवर्धन किया। विज्ञान मेला कार्यक्रम का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी डकोर प्रीति राजपूत ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए विज्ञान के क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। विज्ञान मेले में विद्यार्थियों ने विभिन्न वैज्ञानिक मॉडल एवं प्रयोग प्रस्तुत किए, जिनके माध्यम से उन्होंने विज्ञान के सिद्धांतों को सरल एवं प्रभावी ढंग से समझाया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.