गिरडीह, अप्रैल 11 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। झंडा मैदान स्थित विवाह भवन परिसर ज्ञान, आस्था और संस्कृति के अद्भुत संगम का साक्षी बना हुआ है। समय इंडिया ट्रस्ट, नई दिल्ली एवं सहयोगी संस्था पुस्तक मेला समिति रांची के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित गिरिडीह पुस्तक मेले में बड़ी संख्या में पुस्तक प्रेमी पहुंच रहे हैं। मेले में धार्मिक पुस्तकों की ओर लोगों का विशेष रुझान देखने को मिल रहा है। गीता प्रेस द्वारा प्रकाशित रामायण, महाभारत और श्रीमद्भगवद्गीता जैसी सस्ती एवं पठनीय पुस्तकें हर आयु वर्ग के पाठकों को आकर्षित कर रही है। इन पुस्तकों के प्रति लोगों की श्रद्धा और जुड़ाव मेले के वातावरण को और भी आध्यात्मिक बना रहा है। इस मेले का सबसे बड़ा आकर्षण 31 हजार रुपये मूल्य की 'श्री दुर्गासप्तशती' बनी हुई है। लगभग 13 किलो वजनी यह भव्य पुस्तक अपने विशाल आकार,...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.