औरैया, मार्च 20 -- औरैया, संवाददाता। कलेक्ट्रेट स्थित मानस सभागार में 'निवेश से नया विश्वास' थीम पर आधारित युवा मेला आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडलायुक्त के. विजयेंद्र पांडियन ने की, जिसमें उद्यमिता और निवेश को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया। मंडलायुक्त ने कहा कि जनपद में उद्यम स्थापना की अपार संभावनाएं हैं। गेल अथॉरिटी ऑफ इंडिया द्वारा निर्मित प्लास्टिक दानों की उपलब्धता के कारण अन्य प्रदेशों के निवेशक भी यहां रुचि दिखा रहे हैं। इससे कम लागत पर उद्योग स्थापित किए जा सकते हैं। उन्होंने 'एक जनपद एक उत्पाद' के तहत घी और बालूशाही जैसे पारंपरिक उत्पादों से जुड़े उद्योगों को बढ़ावा देने की बात कही। उन्होंने बताया कि सीएम युवा उद्यमी योजना के तहत युवाओं को उनके प्रस्ताव के अनुरूप अनुदान देकर आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है। वहीं महिला सशक्ति...