लखीमपुरखीरी, मार्च 20 -- प्रदेश सरकार के नव निर्माण के नौ वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य पर कलक्ट्रेट में आयोजित नौ दिवसीय मेले और प्रदर्शनी के द्वितीय दिवस एडीएम (न्यायिक) ब्रजपाल सिंह की अध्यक्षता में उद्योग विभाग द्वारा कार्यक्रम किया गया। एडीएम (न्यायिक) ने कहा कि सरकार की यह पहल जिले के आर्थिक विकास और युवा सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। प्रदर्शनी में विभिन्न स्टालों पर युवाओं को योजनाओं का लाभ उठाने के तरीके, आवेदन प्रक्रिया और प्रशिक्षण संबंधित जानकारी दी गई। युवा इस जानकारी का लाभ लेकर अपने रोजगार और व्यवसाय को आगे बढ़ा सकते हैं। यह मेला और प्रदर्शनी नव निर्माण की उपलब्धियों और विकास योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने का एक प्रभावी माध्यम साबित हुआ। उपायुक्त उद्योग रूपेश कुमार आनंद ने कहा कि कि सीएम युवा उद्यमी योजना, सीएम य...