मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 22 -- औराई। शाही मीनापुर स्थित श्रीदेवी प्रसाद सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में सोमवार को विज्ञान मेले का आयोजन किया गया। मेले में कक्षा एक से सातवीं तक के बच्चों ने विज्ञान प्रदर्शनी व भोजन सामग्री का स्टॉल लगाया। बेहतर प्रदर्शन करने वाले बच्चों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य अंगद ठाकुर, विद्यालय के आचार्य बंधु भगिनी सूची प्रीति कुमारी, कीर्ति कुमारी, शोभा कुमारी, श्यामसुंदर सिंह, रमेश प्रसाद यादव, बबलू कुमार, मनीष कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...