फरीदाबाद, फरवरी 13 -- फरीदाबाद। दिल्ली के पहाड़गंज स्थित मशहूर सीता राम दीवान चंद के छोले-भटूरे अब सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेला में भी पर्यटकों के लिए उपलब्ध हैं। मेले के फूड कोर्ट में लगी इस स्टॉल पर सुबह से ही खाने के शौकीनों की अच्छी खासी भीड़ देखने को मिल रही हैं। पर्यटक मात्र 120 रुपये में शुद्ध देशी घी में तैयार किए गए छोले-भटूरे का लुत्फ उठा रहे हैं। गरमागरम फूले हुए भटूरे और मसालेदार चटपटे छोले लोगों को बार-बार स्टॉल की ओर खींच रहे हैं। कई पर्यटक बताते हैं कि दिल्ली जाकर जो स्वाद मिलता है, वही असली जायका अब मेले में भी मिल रहा है। स्टॉल पर छोले-भटूरे के अलावा भी कई व्यंजन उपलब्ध हैं। वेज काठी कबाब दो रुमाली रोटी के साथ, वेज सोया चाप, मक्के की रोटी के साथ सरसों का साग, गुड़ और मक्खन भी लोगों को खासा पसंद आ रहा है। पंजाबी और उत...