सीतापुर, अप्रैल 18 -- अटरिया। इलाके के कमोलिया मजरा जयपालपुर में शुक्रवार रात अम्बेडकर जयंती पर आयोजित मेले में दो पक्षों में मारपीट हो गई। मारपीट में बर्फ विक्री कर रहे दुकानदार से गांव के ही लोगों से मामूली कहासुनी हो गई।‌ मामला बढ़ा तो कुछ लोगों ने दुकानदार अनुज को पीट दिया। घायल अनुज को सीएचसी इटौजा में भर्ती कराया गया। एसओ अटरिया लालबहादुर मिश्रा ने बताया कि मेले में शराब के नसे में विवाद की सूचना मिली थी तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। यह भी पढ़ें- दुकानदार ने जायरीन को जलती लकड़ी से बुरी तरह पीटा, वीडियो वायरल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...