औरैया, फरवरी 14 -- अछल्दा, संवाददाता। कस्बा अछल्दा में लगे मेले में सिल-बट्टा की दुकान लगाए एक व्यापारी की शनिवार सुबह अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। सीने में तेज दर्द की शिकायत पर उन्हें एम्बुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना से मेला परिसर और परिवार में शोक छा गया। जानकारी के अनुसार कानपुर देहात के सिकंदरा निवासी 60 वर्षीय रामबाबू अछल्दा मेले में सिल-बट्टा की दुकान लगाए हुए थे। शनिवार सुबह उन्हें अचानक सीने में तेज दर्द हुआ। साथियों ने तत्काल एम्बुलेंस बुलाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, लेकिन वहां मौजूद डॉक्टर गौरव ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक की पत्नी गीता देवी ने बताया कि करीब एक सप्ताह पहले ही उन्हें घर से बुलाकर दुकान पर बैठाया गया था। शनिवार सुबह अचान...