गाज़ियाबाद, मार्च 16 -- मोदीनगर। आगामी 19 मार्च से नवरात्र शुरू होने जा रहे हैं। नवरात्र के साथ ही सीकरी खुर्द में प्रसिद्ध महामाया देवी मेला शुरू हो जाएगा। वहीं, हिंदू समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को एसडीएम से मेला परिसर में लगने वाली दुकानों के बाहर दुकानदारों के नाम और मोबाइल नंबर लिखने की मांग की है। साथ ही नवरात्र के दौरान मीट की दुकान भी बंद रखने की मांग की है। हिंदू समाज पार्टी के लोग सुबह तहसील में पहुंचे और एसडीएम को ज्ञापन दिया। इसमें बताया कि मेले में दूसरे समुदाय के लोगों को दुकान लगाने के लिए जगह का आवंटन नहीं होना चाहिए। नवरात्र के दौरान तहसील क्षेत्र में मीट की दुकान बंद होनी चाहिए। दुकानों के बाहर दुकानदारों के नाम और मोबाइल नंबर होना चाहिए, जिससे किसी भी तरह की असुविधा होने पर शिनाख्त करने में आसानी रहे। एसडीएम म...