पीलीभीत, मई 26 -- पूरनपुर। दशहरा पर लगे मेले में जूस पीने को लेकर दो पक्षों में जमकर लात घूसें और धारदार हथियार चले। इससे अफरा तफरी मच गई। मारपीट में दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गए। दो लोगों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

घटना का स्थान थाना घुंघचाई क्षेत्र के सिरसा के जंगल में स्थित इकोत्तरनाथ मंदिर परिसर में सोमवार को गंगा दशहरा के उपलक्ष्य में मेला लगा था। कोतवाली क्षेत्र के गांव सबलपुर खास के लोग भंडारा कर रहे थे। मेले में घुंघचाई थाना क्षेत्र गांव केशौपुर के रहने वाले प्रमोद ठेला लगाकी जूस बेच रहे थे।

विवाद और मारपीट इस दौरान सबलपुर खास के रहने वाले करन का प्रमोद से जूस पीने को लेकर विवाद हो गया। उसके बाद मारपीट होने लगी। दोनों पक्षों में धारदार हथियार चलने स...