गुड़गांव, अप्रैल 28 -- गुरुग्राम,साक्षी रावत। शहर के एक कोने में किसी बच्चे की अलमारी में रखी पुरानी किताबें अब धूल नहीं फाकेंगी, बल्कि किसी दूसरे बच्चे के सपनों को नई उड़ान देंगी। आर्थिक तंगी के कारण हर साल नई किताबें खरीदना जहां कई परिवारों के लिए मुश्किल होता है, वहीं सेक्टर-10 में होने वाला पुस्तक अदला-बदली मेला ऐसे ही बच्चों के लिए उम्मीद की एक नई किरण बनकर सामने आ रहा है। जहां पुरानी किताबें सिर्फ कागज नहीं, बल्कि किसी के भविष्य की नई शुरुआत साबित होंगी। आरडब्ल्यूए सेक्टर-10 और ऑल स्किल एंड रिसर्च (एएसआर) फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में होने वाला यह आयोजन न केवल विद्यार्थियों को उनकी जरूरत की किताबें उपलब्ध कराएगा, बल्कि समाज में सहयोग और संवेदनशीलता की भावना को भी मजबूत करेगा। यह भी पढ़ें- जीआईसी में लगा पुस्तक मेला, छात्रों में ...