रांची, फरवरी 16 -- सिल्ली, प्रतिनिधि। प्रखंड के बुढ़ाम में प्रखंड झामुमो द्वारा आयोजित दो दिवसीय शहीद निर्मल महतो झारखंड मेला सोमवार देर रात छौ नृत्य एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ संपन्न हो गया। मेले में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर पारंपरिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद उठाया। कार्यक्रम का शुभारंभ आयोजन समिति के संरक्षक बलराम महतो उर्फ राधिका, अध्यक्ष सह पूर्व मुखिया रविन्द्र नाथ मुंडा सहित अन्य सदस्यों ने दिशोम गुरु शिबू सोरेन और शहीद निर्मल महतो के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर किया। रविवार को महाशिवरात्रि के अवसर पर भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर मेले की शुरुआत की गई। दिन में पारंपरिक मुर्गा लड़ाई का आयोजन आकर्षण का केंद्र रहा। मेले में लगे स्टॉलों पर लोगों ने चाट, चाउमीन और आइसक्रीम का आनंद लिया। शाम ढलते ही छौ नृत्य ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.