प्रयागराज, जनवरी 29 -- राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, स्वरूप रानी अस्पताल रोड सिविल लाइंस में गुरुवार को जनपद स्तरीय कॅरियर मार्गदर्शन मेला आयोजित किया गया। इसमें विशेषज्ञों ने विभिन्न क्षेत्र में कॅरियर की संभावनाओं पर प्रकाश डाला। खास बात यह कि परिसर में ही विभिन्न संस्थानों ने स्टाल लगाकर विद्यार्थियों को प्रवेश संबंधी जानकारी दी। मेले का शुभारंभ बेसिक शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार, मेडिकल कॉलेज के सर्जन डॉ संतोष सिंह, कुलभाष्कर आश्रम पीजी कॉलेज के प्रो. शशिकांत त्रिपाठी एवं सह जिला विद्यालय निरीक्षक जितेंद्र प्रताप सिंह ने किया। डॉ. संतोष सिंह ने मेडिकल के क्षेत्र में प्रवेश से जुड़ी उपयोगी जानकारी दी। बीएसए अनिल कुमार ने कहा कि छात्रों को ज्ञान के साथ विभिन्न कौशलों में पारंगत बनाना समय की मांग है। पंख पोर्टल प्रभारी डॉ. मधु यादव ने कार्यक्रम...