नोएडा, अप्रैल 8 -- ग्रेटर नोएडा, ब्रिजेश कुमार। सूरजपुर में चल रहे बाराही मेले में होली संगीत प्रतियोगिता में लोक संस्कृति का संगम देखने को मिला। मेले में यूपी कबड्डी टीम की कप्तान सोनिका नागर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। शिव मंदिर सेवा समिति ने उन्हें स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। मीडिया प्रभारी मूलचंद शर्मा ने बताया कि गुरुवार को बलराम बैसला एंड पार्टी द्वारा विशेष रागनी प्रस्तुतियां दी जाएंगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...