मुरादाबाद, अगस्त 22 -- ऑल इंडिया हैंडीक्राफ्ट बोर्ड के पूर्व सदस्य एवं मुरादाबाद कारखानेदार एसोसिएशन के अध्यक्ष आजम अंसारी ने हस्तशिल्प निर्यात संवर्द्धन परिषद के उस फैसले पर खुशी जताई जिसके तहत ऑटम मेले के स्टालों के पर निर्यातकों को छह हजार रुपए प्रति वर्गमीटर की दर से सब्सिडी मिलेगी। आजम अंसारी ने इस फैसले में ईपीसीएच के चेयरमैन डॉ.नीरज खन्ना के योगदान को अहम बताया। कहा कि इससे नए व छोटे निर्यातकों को अधिक अवसर मिलेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...