फरीदाबाद, जनवरी 12 -- फरीदाबाद। अंतरराष्ट्रीय सूरजकुंड हस्तशिल्प मेले में इस बार दर्शकों को कला और संस्कृति के साथ पूर्वोत्तर राज्यों के पारंपरिक और अनोखे व्यंजनों का स्वाद भी चखने काे मिलेंगे। फूड कोर्ट में असम, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और अरुणाचल प्रदेश के पारंपरिक खान-पान को खास अंदाज में प्रस्तुत किया जाएगा।बता दे कि अंतरराष्ट्रीय मेला 31 जनवरी से 15 फरवरी तक आयोजित किया जाएगा और इस बार उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन उद्घाटन करेंगे। मेले में पर्यटकों को देश विदेश की हस्तशिल्प कला को खरीदने के अलावा विभिन्न राज्यों के स्वादिष्ट व्यंजनों का स्वाद चखने का भी अवसर मिलता है। इस बार फूड कोर्ट में पूवोत्तर राज्यों को विशेष स्थान दिया जाएगा। पर्यटक 31 जनवरी से 15 दिनों तक असम का प्रसिद्ध फिश टेंगा का स्वाद चखने का अवसर मिलेगा। यह खट्ट...