बांदा, दिसम्बर 13 -- बांदा। संवाददाता सिमौनी धाम में 15से 17, दिसंबर तक आयोजित होने वाले विशाल मेला में भंडारा की तैयारियां जोरों से चल रही हैं। भंडारा एवं मेले की तैयारियों के लिए श्रमदानी व प्रशासनिक अमला लगा हुआ है। पर्यटन स्थल रामलीला व नाटक मंचन प्रांगण व मधुबन की साफ सफाई के लिए सफाई कर्मी तैनात किए गए हैं। पर्यटक स्थल में 15 दिसंबर से खेलकूद की प्रतियोगिता होगी। रामलीला व नाटक प्रांगण में देश प्रदेश के प्रसिद्ध कलाकारों द्वारा दिन में नाटक एवं रात में रामलीला का मंचन करेंगे। सिमौनी धाम में 108 वर्ष सीताराम संकीर्तन दिन रात रामधुन अनवरत जारी रहती है। जिसमें आसपास के गांव के श्रद्धालु भक्त आते हैं। स्वामी जी के बैराग्य उत्पन्न होने पर से ही संकीर्तन का शुभारंभ किया गया तब से अनवरत रामधुन संकीर्तन जारी है। भंडारे व मेले मे आकर्षण का क...