इटावा औरैया, फरवरी 26 -- भरथना। गांव भैंसाई स्थित श्री गोसाई बाबा मंदिर में मेले की तैयारियों के दौरान विवाद हो गया। मंदिर के पुजारी दिनेश बाबू पुत्र भीखम सिंह ने थाना पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गुरुवार को अंशुल, अंकित और आदित्य मंदिर की साफ-सफाई कर रहे थे। तभी गांव के पांच नामजद लोग वहां पहुंच गए और सफाई का विरोध करते हुए झगड़ा करने लगे। आरोप है कि उन्होंने युवकों के साथ मारपीट की और मंदिर की पोताई नहीं होने देने की धमकी दी। पीड़ित के अनुसार आरोपी अक्सर मंदिर पर आकर परेशान करते हैं। सूचना पर पुलिस पहुंची तो आरोपी मौके से भाग गए। पुजारी ने बताया कि आरोपियों ने मंदिर पर ताला भी लगा दिया है, जबकि 6 मार्च को यहां वार्षिक मेला लगना है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.