शाहजहांपुर, मई 15 -- तिलहर। बिरिया बाबा मेले मे श्रद्धालुओं की भीड़, महिलाओं से छिनौती होने एवं जाम लगने को लेकर कोतवाल प्रिंस शर्मा ने पुलिस बल के साथ मेला परिसर का निरीक्षण किया। उन्होंने पुलिस बल तैनात कर कई निर्देश दिए। बिरिया बाबा मेला गुरुवार एवं रविवार को लगता है। मेले में दूरदराज से सैकड़ो लोग पहुंचते हैं और अपने बच्चों की मनौती संस्कार कराते हैं। मेले के दिन जाम की समस्या बनती है और बीते दिनों कई महिलाओं से एक ही दिन सोने के कुंडलों की छिनौती भी हुई थी। इन्हीं घटनाओं को लेते हुए गुरुवार को कोतवाल प्रिंस शर्मा ने मेला परिसर पहुंचकर सुरक्षा को लेकर मेले में पहली बार एकल मार्ग की व्यवस्था की गई जिसमें श्रद्धालुओं के लिए दक्षिण दिशा से प्रवेश और उत्तर दिशा से निकास का रास्ता बनाया गया। यह भी पढ़ें- श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए तैनात...