प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 17 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ जंक्शन पर मंगलवार को मेला स्पेशल सहित तीन ट्रेनों के निरस्त होने की सूचना देख यात्री परेशान हुए। मंगलवार को प्रयागराज जंक्शन की रिंग रेल सेवा, अयोध्या कैंट से प्रयागराज संगम जाने वाली मेला स्पेशल, प्रयाग से अयोध्या जाने वाली मेला स्पेशल निरस्त की गई। स्टेशन अधीक्षक जेपी शुक्ला ने बताया कि मंगलवार को प्रयागराज रिंग रेल सेवा सवा चार घंटे, नई दिल्ली से वाराणसी जाने वाली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस 1 घंटे 29 मिनट, देहरादून से वाराणसी जाने वाली जनता एक्सप्रेस 15 मिनट विलंब से पहुंची।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...