बोकारो, मार्च 12 -- बोकारो, प्रतिनिधि। एमएसएमई-विकास कार्यालय, रांची की ओर से बोकारो जिले में पीएम विश्वकर्मा योजना के लाभार्थियों के लिए तीन दिवसीय प्रदर्शनी सह व्यापार मेला का आयोजन सेक्टर 4 स्थित मजदूर मैदान में किया जा रहा है। 11 से 13 मार्च तक चलने वाले मेले का शुभारंभ बुधवार को किया गया। एमएसएमई- विकास कार्यालय रांची निदेशक इंन्द्रजीत यादव व जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक राजेन्द्र प्रसाद ने उदघाटन किया। निदेशक ने कहा कि यह प्रदर्शनी सह व्यापार मेला स्थानीय कारीगरों को उनके सामर्थ्य एवं समृद्धि को बढ़ाने में मदद करेगा, जिससे उनके आय में वृद्धि होगी। उन्होंने सभा में उपस्थित पारंपरिक विद्याओं में कार्य करने वाले कारीगरों और शिल्पकारों से इस मेले का लाभ लेते हुए ऑनलाइन मार्केटिंग के बारे में ज्यादा से ज्यादा सीखने का आह्वान किया। तक...