चतरा, मार्च 29 -- गिद्धौर प्रतिनिधि। गिद्धौर प्रखंड मुख्यालय में आयोजित रामनवमी मेला के दौरान शनिवार की देर शाम चोरों ने एक मोटरसाइकिल पर हाथ साफ कर दिया। घटना से मेला में आए लोगों के बीच कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इस संबंध में पेक्सा गांव निवासी दीपक कुमार ने गिद्धौर थाना में आवेदन देकर अज्ञात चोरों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, दीपक कुमार मेला देखने के लिए अपनी मोटरसाइकिल मेला स्थल के समीप खड़ी कर गए थे। मेला घूमने के बाद जब वे वापस लौटे तो उनकी मोटरसाइकिल वहां से गायब थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...