मुरादाबाद, जून 26 -- नगर और ग्रामीण क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम के मौके पर ताजिया मेला स्थल पर ले जाकर ढोल ताशा बजाकर रंजो गम का इजहार किया। जनप्रतिनिधियों ने मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया। हजरत इमाम हुसैन की शहादत को लेकर मोहर्रम पर गहरे रंजो गम का इजहार किया गया। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने ढोल ताशे बजाकर और अखाड़े में कर्तब दिखाकर हजरत इमाम हुसैन की शहादत को याद किया।नगर से गंज बाजार में प्रत्येक वर्ष 8 ताजिया आते थे लेकिन इस बार मात्र तीन ताजिया ही मोहर्रम मेला स्थल पर पहुंचे। सपा विधायक नवाब जान ने नवाब जान खान ,फैसल सैफी जिला सचिव समाजवादी पार्टी, जावेद सैफी एडवोकेट, इरफान अंसारी नगर अध्यक्ष समाजवादी पार्टी, यामीन ठेकेदार, सोनू खान शादी में अखाड़े में कर्तब दिखाए और विधायक ने हालात का जाएजा लेते हुए ताजियादारों से पुलिस प्र...