बिहारशरीफ, अप्रैल 10 -- मेला सैरात भूमि : 5 प्लॉटों के विवाद में एएसआई व स्थानीय प्रशासन आमने-सामने नगर परिषद राजगीर द्वारा 7 करोड़ 32 लाख 41 हजार में हुई थी मेला की बंदोबस्ती 41.51 एकड़ जमीन पर मेला लगाने को नगर परिषद ने की थी बंदोबस्ती एएसआई ने कहा-सूचना के बाद भी मेरी जमीन की बंदोबस्ती की फोटो: मलमास मेला : मेला सैरात स्थित खाली भूमि जिसपर भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण की है आपत्ति। बिहारशरीफ, कार्यालय संवाददाता। धार्मिक नगरी राजगीर में 17 मई से 15 जून तक लगने वाला मलमास मेला शुरू भी नहीं हुआ है कि बंदोबस्त भूमि को लेकर स्थानीय प्रशासन व भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के बीच ठन गया है। इनके अधिकारी आमने-सामने आ गये हैं। नगर निकाय द्वारा बंदोबस्त की गयी 41.51 एकड़ के पांच प्लॉटों को भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) ने सवाल खड़ा करते हुए पुरातत्...