सहरसा, मार्च 31 -- कहरा। थाना क्षेत्र के बनगांव में रामनवमी मेला देखकर परिवार के साथ घर लौट रही एक 15 वर्षीय छात्रा के लापता होने का मामला सामने आया है। छात्रा की मां ने थाना में आवेदन देकर आरोप लगाया कि शनिवार रात रास्ते में उनकी पुत्री अचानक गायब हो गई। खोजबीन के दौरान जानकारी मिली कि बारा निवासी नीतीश कुमार उसे जबरन बाइक पर बैठाकर ले गया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...