महाराजगंज, फरवरी 18 -- निचलौल। ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र के पंचमुखी शिवमंदिर ईटहिया में पूजन अर्चन करने आई एक किशोरी गायब हो गई। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। निचलौल थानाक्षेत्र के एक गांव निवासिनी किशोरी के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि उसकी बेटी मंगलवार को शिवमन्दिर में गई थी। उसके बाद वह वापस नहीं आई। उसकी खोजबीन की गई लेकिन कुछ भी पता नहीं चला। एसओ अखिलेश कुमार वर्मा ने बताया कि किशोरी के पिता की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। उसकी तलाश के लिए पुलिस टीम गठित की गई है। मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.