मुजफ्फरपुर, अप्रैल 14 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। पंख संस्थान ने मंगलवार को उत्तर बिहार वाणिज्य एवं उद्योग परिषद के शुभकरण केडिया सभागार में महिलाओं के द्वारा निर्मित उत्पादों का मेला सह प्रदर्शनी का आयोजन किया।उद्योग परिषद के अध्यक्ष श्याम सुन्दर भीमसेरिया ने दीप प्रज्वलित कर प्रदर्शनी सह मेले का उद्घाटन किया। समारोह में महामंत्री प्रमोद जाजोदिया, सज्जन शर्मा, रवि मोटानी, मुकेश तुलस्यान, पंखुड़ तुलस्यान उपस्थित रहे। पंख संस्थान की संस्थापिका सुरभि तुलस्यान ने अतिथियों को पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। यह भी पढ़ें- भारत विकास परिषद ने लोगों को पिलाया सत्तू यह भी पढ़ें- अर्बन स्किलिंग सेंटर की शुरुआत की

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...