चम्पावत, मई 19 -- जगदीश राय, लोहाघाट। आषाड़ी मेला समिति ने चामी चौमेले के भगवती मंदिर में अंधड़ से हुए नुकसान की मरम्मत का कार्य शुरू किया है। करीब 15 दिन पूर्व अंधड़ और बारिश से मंदिर परिसर को काफी नुकसान पहुंचा। पूर्व ग्राम प्रधान प्रकाश सिंह महर ने बताया कि मेला समिति मंदिर की टूटी रेलिंग व अन्य नुकसान को ठीक कर रही है। यहां अशोक सिंह महर, विजय सिंह, पूरन बिष्ट, सुरेश सिंह, टीका सिंह, सोबन सिंह, महेन्द्र सिंह, विक्रम सिंह,जगदीश सामंत, अर्जुन महर, रमेश बिष्ट आदि शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...