रांची, मार्च 30 -- कांके, प्रतिनिधि। श्री श्री महावीर मंडल केंद्रीय पूजा समिति डोल मेला सोमवार को श्रद्धा के साथ संपन्न हुआ। महावीर मंडल अध्यक्ष राजकुमार महतो के नेतृत्व में पूरे आयोजन को सुव्यवस्थित रूप दिया गया। महोत्सव का मुख्य आकर्षण भगवान श्रीराम का डोला और अस्त्र-शस्त्र चालान प्रतियोगिता रही। इसमे विभिन्न अखाड़ों के प्रतिभागियों ने शानदार प्रदर्शन किया। इस वर्ष मुस्लिम समुदाय के सदस्यों ने बढ़-चढ़कर अखाड़ों का स्वागत किया। अध्यक्ष ने सभी समितियों और प्रशासन के साथ मुस्लिम समुदाय का आभार जताया। सफल आयोजन में महावीर मंडल के अध्यक्ष, मुख्य संरक्षक कांके उप प्रमुख अजय बैठा, रामकुमार दीपक, सचिव बेनी राम महतो, कार्यकारी अध्यक्ष मनोहर महतो, सुषमा देवी, राम लखन मुंडा, संजीव कुमार, सुनीता देवी, अजीज अंसारी, जावेद मंसूरी, सैयद मंसूरी, अमीन मंसूर...