फर्रुखाबाद कन्नौज, दिसम्बर 11 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। पांचालघाट गंगा किनारे माघ मेला 3 जनवरी से शुरू होगा। साधु संत और कल्पवासी अपना स्थान सुरक्षित करने के लिए पहुंचने लगे हैं। एक दर्जन राउटी लग गयी हैं। गुरुवार को एडीएम न्यायिक दिनेश कुमार ने पांचालघााट पर पहुंंचकर व्यवस्थाओं को देखा और साधु संतों से बातचीत की। साधु संतों ने कहा कि अभी जो समतलीकरण कराया गया है वह ठीक नही है। ऐसे में समतलीकरण अच्छे ढंग से कराया जाये जिससे कि मेले के समय कोई दिक्कत न हो। बेरीकेडिंग करायी जाये। किसी भी साधु के क्षेत्र में दुकान न पहुंचे। मेले के दौरान हैंडपंप को लेकर दिक्कत रहती है इसलिए पहले से ही ऐसी व्यवस्था की जाए जिससे कि हैंडपंप खराब न हो पायें और अच्छे ढंग से लगाये जायें। इसको लेकर ठेकेदार को निर्देशित किया जाये। पैंटून पुल जो गंगा की धार पर अधूरा ...