हाथरस, जून 14 -- हाथरस, संवाददाता। 115वें राजकीय लक्खी मेला श्री दाऊजी महाराज के भव्य, सुव्यवस्थित एवं सुरक्षित आयोजन के दृष्टिगत जिलाधिकारी अतुल वत्स ने पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के साथ भ्रमण कर मेला परिसर का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने मेला परिसर, परिक्रमा मार्ग, पार्किंग स्थलों, प्रवेश एवं निकास मार्गों, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन से संबंधित विभिन्न व्यवस्थाओं के सम्बन्ध में जानकारी की। जिलाधिकारी ने कहा कि मेले के आयोजन में अभी पर्याप्त समय शेष है, इसलिए सभी विभाग आपसी समन्वय स्थापित करते हुए समयबद्ध रूप से तैयारियों को सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि पूर्व वर्षों के अनुभवों एवं प्राप्त सुझावों को ध्यान में रखते हुए इस वर्ष मेले को और अधिक व्यवस्थित, सुरक्षित एवं श्रद्धालु-अनुक...