मेला मैदान से हटवाया कूड़ा और पत्थर
सीतापुर, जून 17 -- सीतापुर, संवाददाता। खैराबाद के ऐतिहासिक 52 डंडे के ताजिये को देखने के लिए आने वाली भारी भीड़ को देखते हुए समाजसेवी नदीम हसन खान ने पहल करते हुए आरटीओ कार्यालय के पास मेला मैदान में जेसीबी लगाकर कूड़ा हटवाया। साथ ही कई पत्थरों को भी हटाया गया। उन्होंने बताया कि 52 डंडे के ताजिये को देखने के लिए बहुत दूर दूर से श्रद्धालु आते हैं। ऐसे में मेला मैदान की साफ सफाई कराई हई है, ताकि बाहर से आने वाले मेहमानों को कोई दिक्कत न हो। इस कार्य में एलएनटी के प्रोजेक्ट मैनेजर और जूनियर इंजीनियर रिजवान खान ने अहम सहयोग किया। यह भी पढ़ें- अगवानपुर में ताजिया की ऊंचाई को लेकर मंथन यह भी पढ़ें- परम्परागत तरीके से मनाया जाएगा मोहर्रम पर्व
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.