मेला मैदान चौराहे पर बिजली के पोल में लगी आग
लखीमपुरखीरी, मई 22 -- लखीमपुर, संवाददाता। शहर के व्यस्ततम मेला मैदान चौराहे पर गुरुवार सायं को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब पलिया बस अड्डे से ठीक पहले सुनील साउंड सर्विस के पास स्थित एक बिजली के पोल में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते, खंभे पर प्रचार-प्रसार के लिए अवैध रूप से लगाए गए बैनर और होर्डिंग्स ने आग पकड़ ली और वे आग का गोला बनकर धधकने लगे। बैनरों के जलने से उठीं ऊंची लपटों को देखकर राहगीरों और स्थानीय दुकानदारों में हड़कंप मच गया। चश्मदीदों के मुताबिक, शॉर्ट सर्किट की वजह से पोल से चिंगारियां निकली थीं, जिन्होंने वहां लगे प्लास्टिक और फ्लेक्स के बैनरों को तुरंत चपेट में ले लिया। यह भी पढ़ें- बांका: खपड़ा चौक पर फूल दुकान में भीषण आग, पटाखों से बढ़ी दहशत गनीमत रही कि स्थानीय लोगों की सतर्कता से बड़ा हादसा टल गया। सूचना मिलते ही ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.