प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 24 -- गड़वारा, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पंचायत गड़वारा मेला मैदान में मंगलवार को सफाईकर्मी फैली गंदगी साफ करने गए थे। इस दौरान कुछ लोग जमीन अपनी बताकर विरोध करने लगे। सूचना पर अधिशाषी अधिकारी अभय रंजन जेसीबी के साथ मौके पर पहुंचे और सफाई करवाने लगे। इस बीच कुछ लोग ईओ से झड़प करने लगे। ईओ ने कहा यह जमीन मेला मैदान की है। इसकी कई बार पैमाइश हो चुकी है। इस पर अवैध रूप से अतिक्रमण किया गया था। उसी की साफ सफाई चल रही थी। इस दौरान दूसरे पक्ष ने पुलिस बुला लिया। गड़वारा चौकी इंचार्ज सचिन यादव ने कहा कि सूचना पर पुलिस गई थी। मामले में लोगों को समझाकर शांत करा दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.