प्रयागराज, जनवरी 7 -- प्रयागराज। माघ मेला के सेक्टर-छह पूर्वी पट्टी पर बुधवार को मातृ फाउंडेशन के सेवा शिविर का शुभारंभ हुआ। शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि स्वामी केशवाचार्य ने किया। शिविर में 14 जनवरी से अन्न क्षेत्र संचालित किया जाएगा। नियमित रूप से सत्संग और भजन-कीर्तन होगा। संस्थान के अध्यक्ष नागेंद्र सिंह ने कहा कि सेवा शिविर का उद्देश्य धर्म, संस्कार और संस्कृति और मानवता की सेवा है। इस अवसर पर कीर्तिका सिंह, नीतीश पांडेय, श्वेता तिवारी, शिविर व्यवस्थापक जितेंद्र शुक्ला, इंदु शुक्ला, संजय मिश्रा, कमलेश पांडेय मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.