हाथरस, मार्च 7 -- हसायन।कस्बा के बांण अब्दुलहईपुर मार्ग स्थित मोहल्ला कछियांन कलां के प्राचीन टुकिया शिव मंदिर परिसर में छह मार्च दिन शुक्रवार को रंगोत्सव होली के त्योहार पर मेला फूलडोल का आयोजन किया।मेला आयोजक समिति के कार्यकर्ताओं ने होली मिलन समारोह का कार्यक्रम का आयोजन भी किया।होली मेला फूलडोल में कस्बा के अलावा आसपास के गांव के ग्रामीणों की काफी भीड एकत्रित होकर चाट,पकौड़ी,जलेबी,फास्ट फूड चाऊमीन,बर्गर,पेटीज,टिक्की भेलपूरी का रसास्वादन करते हुए दिखाई दिए।छोटे छोटे बच्चो ने भी विभिन्न व्यंजन का लुत्फ लेते हुए गुब्बारे वाले के पास गुब्बारों की खरीददारी करते हुए दिखाई दिए।मेला फूलडोल में भगवान शिव शंभू भोलेनाथ के प्रिय प्रसाद भांग की ठंडाई का वितरण किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...